![]() |
India is a family |
यहां अनेक भाषाएं होना, और कई सारी बोलियों का संगम इसे महान नहीं बनाता बल्कि महानता तो इन सबके एक पने से कही जाती है।
भारत विश्व में आकार की दृष्टि से सातवें नंबर पर आता है, जिसमें 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं, जिसकी विशाल धरती पर लाखों गांव है। और जिसमें 139 करोड़ से भी अधिक अलग अलग सम्प्रदायों के लोग बड़े ही सम्मान और गर्व के साथ जीते है, ये सब कुछ ही भारत को एक परिवार का दर्जा देता है।
विश्व में 195 देश हैं जिसमें से भारत को दुनिया सोने की चिड़िया कहकर पुकारती थी, जहां अपार संपत्ति, ज्ञान, वैभव, और असंख्य शक्ति थी। जिसे विदेशियों ने बार बार लूट – लूट कर कंकाल करना चाहा पर कहते हैं कि जहां खदाने हो वहां उस चीज की कमी नहीं पड़ती और इसी के बलबूते हम आज भी विश्व पटल पर छाती ताने, बड़े ही गौरव के साथ खड़े है। और ये सब कुछ इसीलिए संभव है क्योंकि हम जुट कर साथ काम करते हैं, एक परिवार की तरह, अतः हमें भारत को एक परिवार ही समझकर आगे बढ़ना होगा।
0 टिप्पणियाँ