Editors Choice

3/recent/post-list

यह ब्लॉग खोजें

विचारों की क्रांति विश्व की सबसे श्रेष्ठ क्रांति है।

Facebook

Header Ads

विद्यार्थी जीवन कैसा होना चाहिए, एक अच्छे विद्यार्थी के पांच गुण कौन–कौन से हैं? आदर्श विद्यार्थी, 2022:–


विद्यार्थी जीवन कैसा होना चाहिए, एक अच्छे विद्यार्थी के पांच गुण कौन–कौन से हैं? आदर्श विद्यार्थी, 2022:–

विद्यार्थी के 5 गुण कौन कौन से हैं? एक अच्छे विद्यार्थी में क्या गुण होने चाहिए? विद्यार्थी जीवन क्या है? विद्यार्थी जीवन के मूलभूत आधार क्या होने चाहिए? स्टूडेंट लाइफ में क्या क्या नहीं करना चाहिए? आदर्श विद्यार्थी के क्या लक्षण है? एक विद्यार्थी एक विद्यार्थी की दिनचर्या कैसी हो विद्यार्थी जीवन के नियम विद्यार्थी जीवन में क्या क्या करना चाहिए विद्यार्थी जीवन के 5 गुण विद्यार्थी जीवन पर निबंध विद्यार्थी जीवन पर आलेख विद्यार्थी का प्रथम कर्तव्य क्या है Abhishek Kumar jain  अभिषेक कुमार जैन

एक अच्छे विद्यार्थी का जीवन कैसा होना चाहिए ?

1. एक अच्छे विद्यार्थी में कौन–कौन से गुण होने चाहिए?


एक अच्छे विद्यार्थी का जीवन कैसा होना चाहिए? इसका जबाव आपको एक अच्छे विद्यार्थी में जिज्ञासा और श्रद्धा-गुण देखकर बखूबी समझ आयेगा। 

जीवन का स्वर्णिम काल विद्यार्थी जीवन होता है, इसे आपने कई बार सुना होगा, अत: एक अच्छे विद्यार्थी का जीवन स्वर्णिम क्यों होता है? इसे जानने के बाद ही आपको ये बात समझ में आयेगी।

ये बात तो आप जानते ही होंगे कि एक अच्छे विद्यार्थी के जीवन में सदाचार, अनुशासन, शिक्षकों एवं बड़ों की आज्ञा का हमेशा पालन करना, स्वयं आत्मनिर्भय रहना, जीवन में संयम होना, ये अत्यंत आवश्यक गुण हैं।

साथ ही अच्छे विद्यार्थी में जिज्ञासा और श्रद्धा-गुण बहुत ही महत्त्वपूर्ण गुण है।

लेकिन कुछ ऐसे भी विद्यार्थी होते हैं, जो मात्र स्कूल, या कॉलेज में मस्ती करने में ही अपना कीमती समय खो देते हैं, जिसका उन्हें बाद में जीवन भर मलाल रहता है।

अत: एक अच्छे विद्यार्थी को हमेशा समय का पालन करना चाहिए। क्योंकि समय के साथ बदलता विद्यार्थी ही जीवन के नैतिक मूल्यों को पा लेता है, अगर हम समय के साथ परिवर्तित नहीं होंगे तो बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।


2. विद्यार्थी जीवन कैसा हो ?

                 या 

    Student's Life


विद्यार्थी का जीवन कैसा होना चाहिए? सबसे पहले इसे जानना पड़ेगा, क्योंकि यही एक आर्दश विद्यार्थी बनने में सहायक होता है, जैसा कि कहा गया है:– 

"कारण के बिना कार्य नहीं होता"

एक आर्दश विद्यार्थी को अपने जीवन के महत्व को समझा चाहिए, विद्या को महत्व देना चाहिए, गुरुओं द्वारा बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए और अन्य विद्यार्थियों को भी चलने में सहायक होना चाहिए, यही कार्य एक अच्छे विद्यार्थी को आर्दश विद्यार्थी बनाने के कारण होते हैं।

और एक अच्छे विद्यार्थी का जीवन दूध सा सफेद होना बहुत जरुरी है, अगर वह नीयत से साफ नहीं है तो वह जीवन में कभी भी सफल नहीं हो सकता।

अत: एक अच्छे विद्यार्थी को ईमानदार होना आवश्यक ही नहीं बल्कि अनिवार्य है, इसके बिना शिक्षा हृदय में प्रवेश ही नही कर सकती।


3. अच्छे विद्यार्थी को हमेशा अनुशासन में रहना चाहिए:–


अगर विद्यार्थी अपने आचरण पर ध्यान देता है, व्यर्थ के कार्यों में संलग्न नहीं होता तो वह विद्यार्थी जीवन में सफल है, #एक अच्छे विद्यार्थी की पहचान उसके मात्र ज्ञान से नही की जा सकती, उसके लिए एक अच्छा आचरण होना भी बहुत जरुरी है।#

ये बात अच्छे विद्यार्थी को समझना इसलिए जरुरी है, क्योंकि सदाचरण के बिना विद्या भी अपना स्थान छोड़ देती है, और विद्या भी साधारण नहीं इसके बारे में शास्त्रों में लिखा है:–


विद्यां ददाति विनयं, विनयाद् याति पात्रताम् । 

पात्रत्वात् धनम् आप्नोति धनात् धर्मं ततः सुखम् ॥ 1॥


विद्यां ददाति विनयं का श्लोकार्थ !


विद्या अर्थात ज्ञान हमें विनम्रता प्रादान करता है, विनम्रता से योग्यता आती है और योग्यता से हमें  धन की प्राप्ति होती है, और धन से हम धर्म के कार्य करते हैं और हमे सुख की प्राप्ति होती है ।


इसलिए जीवन में विद्या का महत्वपूर्ण योगदान है, और ये सब कुछ आपके अच्छे आचरण से ही सफलता के शिखर को प्राप्त करा सकता है।


4. अच्छे विद्यार्थी के जीवन में समय का महत्व?         becouse time is money.


एक अच्छे स्टूडेंट के लिए समय का पाबंद होना बहुत जरुरी है, ये मात्र विद्यार्थी जीवन ही नही सुधारता बल्कि पूरे जीवन में काम आने वाला महा मंत्र है। समय के सामने अच्छे अच्छे महाशय धारासाही हो गए हैं, तो हम सभी तो सामान्य जन हैं। 

शिक्षक हमेशा अपने विद्यार्थियों को समय की कीमत बताते रहते हैं, और यही कारण है कि जिस विद्यालय में समय की पाबंदी होती है, वह विद्यालय अधिक तरक्की करता है, तो यही नियम विद्यार्थी पर भी लागू होता है, जो विद्यार्थी अपने समय का सही से उपयोग करता है, वह भी बहुत तरक्की करता है, और सफल नागरिक बनकर खुद तो अपना कल्याण करता ही है, अन्य लोगों को भी सही–गलत का पाठ पढ़ाता रहता है।

महात्मा गांधी जी ने भी कहा है कि time is money. पैसों से कई ज्यादा कीमती आपका समय होता है, क्योंकि इसके पीछे एक तर्क है समय देकर आप लाखों रूपए तो कमा सकते हो लेकिन पैसे देकर आप एक समय भी नही कमा सकते, तो ये सिद्ध होता है कि समय से कीमती अन्य कोई चीज नहीं है, इसलिए अच्छे विद्यार्थी को समय का सही से उपयोग करना चाहिए।


5. एक अच्छे विद्यार्थी के जीवन में खेल–कूद भी ज़रूरी है।


आज कल सभी स्कूल और कॉलेजों में खेलने के लिए अलग–अलग ग्राउंड देखने को मिल जायेंगे, जहां बच्चे भी रुचि पूर्वक ग्राउंड में अपना प्रदर्शन दिखाते हैं, जिससे देश में युवा खिलाड़ी भी यहीं से उभरकर आते हैं।

खेल कूद का क्या महत्व है? खेलने से बच्चों का विकास, इन सभी सवालों के जबाव एक अच्छे विद्यार्थी में देखने से प्रायः मिल जाते हैं।

अगर एक अच्छा विद्यार्थी अपनी पढाई को ईमानदारी से करता है तो वह अपने शरीर को भी स्वस्थ रखने के लिए खेल कूद पर ध्यान देता है, इससे मात्र शरीर ही नहीं बल्कि मस्तिष्क भी तरोताजा हो जाता है।

किसी ने कहा भी है "आपका खेलना भी आपकी पढ़ाई के लिए होता है, अगर आपका मन पढाई में नहीं लग रहा है, तो आपको खेल कूद से मन को आराम देना चाहिए।"

        जितना हम अपने शरीर को श्रम देते हैं, उतना ही हमारा शरीर मजबूत बनता है, इसलिए शरीर की मजबूती के लिए भी एक विद्यार्थी को विभिन्न खेलों में रुचि लेना चाहिए, उसी प्रकार जितना हम अपनी बुद्धि का प्रयोग करते हैं, उतनी ही हमारी बुद्धि मजबूत होती है और हमारी बुद्धि का विकास होता है।

इसलिए एक अच्छे विद्यार्थी को खेल कूद पर भी ध्यान देना चाहिए। 

विद्या और अनुशासन का महत्व जानकर ही खेल, खेल की भावना से खेलना चाहिए।


6. एक अच्छे छात्र की विशेषताएं:–
                   या
विद्यार्थी के 5 विशेषताएं कौन कौन सी हैं:–


1. मेहनती होना चाहिए।

2. लक्ष्य निर्धारण करे।

3. समस्या निवारक हो।

4. विश्वसनीय

5. सकारात्मक दृष्टि कोण।



7. विद्यार्थी जीवन के 5 गुण :–
                या
विद्यार्थी के 5 गुण कौन कौन से हैं?


  विद्यार्थियों के विद्यार्थी जीवन के 5 गुण आचार्यों ने बताए हैं, जो जीवन में अनुकरणीय है।

१. कौआ जैसी चेष्टा

२. बगुला जैसा ध्यान

३. कुत्ते जैसी अल्प नींद

४. अल्पाहारी

५. गृहत्यागी

इन पांच बातों को विभिन्न आचार्यों ने प्रतिपादित किया है, जो एक अच्छे विद्यार्थी में अवश्य होना चाहिए।



8. अच्छे विद्यार्थी के 10 गुण:–


१. अच्छे विद्यार्थी को हमेशा अनुशासन में रहना चाहिए ।
२. अच्छे विद्यार्थी का परम गुण आत्मनिर्भरता है।
३. अच्छे विद्यार्थी में जिज्ञासा और श्रद्धा-आवश्यक गुण हैं।
४. अच्छे विद्यार्थी के अंदर सहायता का गुण होना चाहिए।
५. अच्छे विद्यार्थी के जीवन में समय बहुत ही मूल्यवान है।
६. अच्छे विद्यार्थी के जीवन में खेल कूद का महत्व।
७. संघर्ष का नाम ही जीवन है।
८. अच्छे विद्यार्थी के जीवन में संयम ही सदाचार है।
९. अच्छे विद्यार्थी जिंदगी को जिंदादिली के साथ ही जीते हैं।
१०. अच्छे विद्यार्थी माता पिता और गुरूओं का सम्मान करते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ