🔺 प्राथमिक शिक्षकों के लिए 51 हजार पदों
पर भर्ती करने की मांग
🔸18527 पदों पर हो रही है भर्ती
म. प्र. सरकार इस साल स्कूल शिक्षा विभाग और जनजाति कार्य विभाग के स्कूलों में शिक्षकों के 18527 पदों पर भर्ती करने जा रही है। यह भर्तियां प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2020 के तहत की जा रही है। लेकिन अब इन पदों की संख्या बढ़ाने को लेकर नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन ने मांग की है कि कम से कम 51 हजार पदों पर भर्ती निकाली जाए। यूनियन ने लिखा है कि हाल ही में जारी किए रोस्टर के अनुसार 10082 पद एसटी वर्ग को आवंटित किए गए हैं। इसके बाद नाममात्र के पद बाकी वर्ग के लिए रह जाएंगे। इसके साथ ही यूनियन ने मांग की है कि मप्र पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा की मेरिट लिस्ट जारी की जाए और एसआई व पटवारी के अटके हुए पदों पर भर्ती की जाए।
नोटबंदी के 6 साल बाद कहां गायब हो गए गुलाबी नोट, 2000 के नोट ना ATM में, ना बैंक में!

0 टिप्पणियाँ