Editors Choice

3/recent/post-list

यह ब्लॉग खोजें

विचारों की क्रांति विश्व की सबसे श्रेष्ठ क्रांति है।

Facebook

Header Ads

अतिथि शिक्षक को तीन माह से नहीं मिला वेतन, 181 पर की शिकायत

अतिथि शिक्षक को तीन माह से नहीं मिला वेतन, 181 पर की शिकायत :–

Mp teacher update, अतिथि शिक्षक को तीन माह से नहीं मिला वेतन, 181 पर की शिकायत, news today, top news, hindi news,
 अतिथि शिक्षक को तीन माह से नहीं मिला वेतन, 181 पर की शिकायत

शासकीय माध्यमिक विद्यालय सालराखेड़ी के स्कूल में अतिथि शिक्षक का संदीप साहू का वेतन तीन माह से रोक दिया गया है। वेतन नहीं मिलने पर उनके सामने आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। जिसकी शिकायत उन्होंने 18 अक्टूबर को 181 पर भी की है। लेकिन अभी तक समस्या का निराकरण नहीं हो सका है। इस मामले पर बीईओ देवकीनन्दन जाटव से बात हुई तो उन्होंने इस मामले की जानकारी मिलाई और बताया कि संदीप डीएड, बीएड नहीं हैं। इस मामले में सालराखेड़ी के हेडमास्टर ज्ञानसिंह गुर्जर ने बताया कि संदीप साहू के पास डीएड, बीएड की डिग्री नहीं है, इसलिए संकुल केंद्र ने उनका वेतन रोक दिया है।


181 पर की शिकायत :–


वहीं उनका कहना था कि पांडे मेडम इनका वेतन नहीं डाल सकती और ना ही इनको स्कूल में रख सकती है। सालराखेड़ी संकुल बीनागंज के शासकीय उत्कृष्ट स्कूल की बाबू पांडे मेडम से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि है कि हमने ऑनलाइन से कैंसिल कर दिया गया है। परंतु शिक्षक ने बताया कि ऑनलाइन पर संदीप साहू का नाम आज भी दर्ज हैं। जबकि अतिथि की फाइलों को ऑनलाइन कराने का काम इन्हीं पांडे मेडम का है। संदीप साहू शिक्षक का कहना है जिनके पास डीएड बीएड नहीं है उनका भी वेतन शासन द्वारा दिया जा रहा है। सालराखेड़ी संकुल शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बीनागंज की बाबू पांडेय मेडम ने ही मेरा वेतन रोका है।

Read more:–

प्राथमिक शिक्षकों के लिए 51 हजार पदों

पर भर्ती करने की मांग


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ